गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहा सटोरिया गिरफ्तार

राजकोट : गुजरात में राजकोट शहर के डीसीबी क्षेत्र में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सूचना के आधार पर जीवराज पार्क आलाप एवेन्यू डी-201 दूसरी मंजिल पर देर रात छापा मारा गया। इस दौरान क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे एक व्यक्ति को पकड़ कर मौके से 22,000 रुपये का सामान जब्त कर लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान तुषेनसिंह दि. डाभी (32) के रूप में की गयी है। वह टाटा आईपीएल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सुपर जाएंट्स लखनऊ के बीच की टी20 मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *