गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सागर नाका चौकी क्षेत्र में एक युवक ने चार वर्षीय एक बालिका के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद मासूम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसके इलाज के उपरांत परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कल देर रात्रि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *