नडियाद : गुजरात में खेड़ा जिले के नडियाद टाउन में एक और रूरल क्षेत्र में नकली हल्दी बनाने वाली तीन फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस से मंगलवार को बताया कि सूचना के आधार पर नडियाद मिल रोड़ पर स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारा गया। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में केमिकल और नकली हल्दी सहित 55 लाख रुपये से अधिक कीमत का सामान जब्त कर लिया गया। इस सिलसिले में अभी तक किसी को पकड़ा नहीं गया है। पुलिस ने बताया कि नडियाद रूरल क्षेत्र में भी नकली हल्दी बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर भी छापा मार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
