देहरादून : उत्तराखंड के देहरादून में मंगलवार दोपहर एक पॉश कॉलोनी में हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवर, नकदी लूट लिए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नेहरू कालोनी के सी-ब्लॉक जैसे पॉश एरिया में सेवानिवृत अभियंता विनोद कुमार अग्रवाल के घर में हथियारबंद चार बदमाश घुस गए। बदमाशों ने घर में मौजूद उनकी पत्नी और बेटी को हथियारों की नोंक पर धमकाकर अलमारी में रखे आभूषण और नकदी लूट ली।
साथ ही, इन दोनो के पहने हुए आभूषण भी उतरवा कर फरार हो गए। बताया जाता है कि घटना के समय श्री अग्रवाल की पुत्रवधू घर के ऊपरी हिस्से में थी, जिसने मामले की सूचना कालोनी में स्कूल चलाने वाले अपने पति संदीप को दी। इस बीच बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, आसपास के सीसीटीवी की फुटेज एकत्र की गई हैं। शीघ्र मामले के अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
