इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले की चौबिया पुलिस ने एक शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश कर बड़े पैमाने पर हथियार और गोली बारूद बरामद किया है। पुलिस को आशंका है कि अवैध हथियारों के जरिये निकाय चुनाव को प्रभावित किया जा सकता था। इस मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने मंगलवार को बताया कि शस्त्र फैक्ट्री को संचालित करने वाले मोहित यादव विपिन यादव और रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
शस्त्र फैक्ट्री से 13 अवैध निर्मित और अर्ध निर्मित हथियार और आठ जिंदा कारतूस और दो खाली खोखा बरामद किए गए हैं। बड़ी तादाद में हथियार बनाने का सामान भी बरामद किया गया है। शस्त्र फैक्ट्री को बरामद करने वाली पुलिस टीम को 15000 का इनाम देने की घोषणा एसएसपी ने की है। पकड़े गए बदमाश खाली खेतो में खंडर जैसी जगह पर फैक्टरी लगाकर असलहों का निर्माण करते थे। समय समय पर फैक्ट्री का स्थान बदलते रहते थे। विभिन्न जिलों में असलाह सप्लाई करते थे।
अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
