गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला होमगार्ड ने की आत्महत्या

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर गृह कलह के चलते एक महिला होमगार्ड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि सहिंगा गांव निवासी जगजीत विश्वकर्मा की 55 वर्षीया पत्नी जमुना देवी महिला होमगार्ड थी। आज दोपहर घरेलू कलह के कारण उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियो की मौजूदगी में पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि घटना की विस्तृत छानबीन की जा रही है। आगे जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसी के अनुसार विधिक कार्यवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *