गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

झुग्गियों में सिलेंडर फटने से लगी आग

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के सामने झुग्गियों में आग लग गई। इस घटना में 2 लोग बुरी तरीके से झुलस गए। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत नाजुक है। सूचना मिलने के बाद सूरजपुर कोतवाली पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे। ओर आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि बीती रात को सूरजपुर क्षेत्र अतगत साइट क्च सूरजपुर के सामने 02 झुग्गियों में आग लग गई। सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना में घायल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया। पुलिस ने बताया कि इस अग्निकांड में घायल लोगों की पहचान शिवनाथ और भूषण पांडे के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। यह हादसा सिलेंडर फटने की वजह से हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *