अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के कोटकासिम क्षेत्र में रात के समय एक खलियान में गेंहू निकाल रही थ्रेसर मशीन में आने से श्रमिक के शरीर के टुकटे-टुकटे हो गये। हादसा होने के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई तथा घबराकर लोग इधर-उधर चले गये। जिससे मजदूर का शव रातभर मशीन में ही फसा रहा। रोंगटा खडा कर देने वाला हादसा देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण सहम गये तथा मंगलवार को घटना की सूचना कोटकासिम पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर जाकर मशीन में फंसे मृतक के शरीर को निकाला तो सिर से पेट तक का शरीर मशीन में टुकडे-टुकडे हो गये। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से एक गठरी में शव को बांधकर कोटकासिम सीएचसी लाई तथा पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात्री को क्षेत्र के गांव गुरगचका के एक खलियान में गेंहू निकालने की मशीन चल रही थी, रात्री करीब 2 से 3 बजे की बीच मशीन पर गेंहू की पूली लगा रहे श्रमिक गजेंद्र सिंह राजपूत (42), निवासी कादैया ग्राम पंचायत पाटन अहीर का शरीर थ्रेसर में आ गया, जिससे तेज आवाज होने पर अन्य मजदूरों ने देखा तो गजेन्द्र का पूरा शरीर थ्रेसर में आ चुका था। श्रमिकों ने शोर मचाया तथा थ्रेसर मशीन को बंद करा दिया। रोंगटे खडा कर देने वाले हादसे से घबराकर मौजूद लोग इधर-उधर हो गये तथा गजेन्द्र का शव रातभर मशीन में ही फंसा रहा। जिसकी सूचना मंगलवार सुबह ग्रामीणा द्वारा कोटकासिम थाना पुलिस को दी गई।
थ्रेसर मशीन में रात भरा फंसा रहा श्रमिक का शव
