गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो बाइकों की भिड़ंत, दो मरे

सीतापुर : उत्तर प्रदेश मे सीतापुर जिले के रेउसा क्षेत्र में मंगलवार को दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार आज दोपहर बाद रेउसा चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक चालक मौके से फरार हो गया जबकि दूसरी बाइक पर सवार मोहम्मद अहसान (30) और फहीम (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी के साथ ही पैदल दवा लेकर वापस जा रहे थाना थानगांव सरैया के झब्बू लाल (45) एवं उनका पुत्र आशीष श्रीवास्तव भी घायल हो गये। बहराइच रोड पर हुये इस हादसे में चारों घायलों को उपचार के लिये पीएचसी रेउसा ले जाया गया जहां पर मोहम्मद अहसान एवं फहीम की मृत्यु हो गई जबकि झब्बू लाल और आशीष श्रीवास्तव का उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *