गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

 जमीन विवाद को लेकर 1 व्यक्ति की हत्या

भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में जमीन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि अमायन थाना क्षेत्र के धौहर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए झगडे में दिलीप सिंह नामक व्यक्ति के पेट में भाला से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना को अंजाम देने में राम अवतार, श्यामू, करन सिंह और वीरेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज। यह सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। वहीं रोशन सिंह गंभीर रुप से घायल होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिये ग्वालियर भेजा गया है। पुलिस ने फरियादी पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *