गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बनबसा : स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल : उत्तराखंड के चंपावत जनपद के बनबसा में पुलिस ने कई लाख रुपये की स्मैक व अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आपरेशन क्रेक डाऊन के तहत बनबसा पुलिस की ओर से मादक द्रव्य अधिनियम के खिलाफ मंगलवार को गड़ीगोठ क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने दो बाइक सवार को रोक कर उनके पास से 101.50 ग्राम स्मैक व 292.55 ग्राम अफीम बरामद की है।
पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों ताबिर अहमद निवासी जेल कैम्प रोड, वार्ड नंबर 05, सितारगंज, ऊधमसिंह नगर, व अफजल अहमद निवासी ग्राम द्यूरी, थाना नानकमत्ता, ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक व अफीम की कीमत कई लाख में आंकी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *