चंडीगढ़ : मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र सरकार कांग्रेस द्वारा संचालित योजनाओं का नाम बदलने में बढ़त बनाए हुए है लेकिन, इन स्कीमों को चालू रखने में बजट जारी करने में फिसड्डी साबित हो रही है। कुमारी सैलजा ने आज यहां कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए चलाई जा रही मिड डे मील स्कीम का नाम बदलकर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति स्कीम कर दिया, जबकि छह महीने से न तो कुकों को ही कोई भुगतान हो रहा है, न ही कुकिंग कॉस्ट जारी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए कांग्रेस पार्टी की केंद्र सरकार ने साल 1995 में मिड डे मील योजना शुरू की थी। भाजपा की केंद्र सरकार ने इसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना कर दिया है। नाम बदलने वाली सरकार यह भूल गई कि इसे चलाने के लिए कुकिंग राशि और कुकों को भी भुगतान करना होता है। सरकार ने छह महीने से इस मद में कोई राशि जारी नहीं की है।
मिड डे मील, 6 महीने से कुकों को भुगतान नहीं, न कुकिंग कॉस्ट
