मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में लगभग स्थिरता रहने के बीच घरेलू स्तर पर शेयर बाजार में तेजी रहने से मिले समर्थन के बल पर यह 12 पैसे चढ़कर 82 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। रुपया कल 82.12 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
रुपया आज छह पैसे की गिरावट लेकर 82.06 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह 82.11 रुपये प्रति डॉलर के निचले और 82 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर के बीच रहा। अंत में यह पिछले दिवस की तुलना में 12 पैसे चढ़कर 82 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।
रुपया 12 पैसे टूटा
