संवाददाता /गौरवशाली भारत
नाँगल चौधरी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (AHTU/ACB/Nnl) जिला महेंद्रगढ़ के सौजन्य से सोसाइटी फॉर एजुकेशन एण्ड वेलफेर एक्टिविटिज सेवा संस्था प्रांगण में बुधवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नारनौल से जिला बाल संरक्षण अधिकारी तथा लोकल संस्था के सदस्य शामिल हुए । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल शोषण के विरदूध जनता को जागरूक करना है। संवैधानिक दृष्टि से बच्चों के लिए शिक्षा जरूरी है।
सेवा संस्थान में हुई इस विशेष बैठक में जिला सेवा प्राधिकरण सहायक एडवोकेट धर्मेश जोशी ने संबोधित करते हुए कहा – बाल मजदूरी अधिनियम के तहत नाबालिग बच्चों से किसी भी संस्थान , दुकानों, कारखानों या खनन व्यापार मे काम करवाना कानूनन अपराध है ।
इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य बाल मजदूरी से हटाकर बच्चों को शिक्षा के राह पर प्रेरित करना बताया साथ ही बाल मजदूरी कानून अपराध बताया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी दुकानदार एवं व्यापारी गणों से अपील करते हुए कहा गया कि, पढ़ने की उम्र में बच्चों से मजदूरी करवाने वाले अभिभावक ऐसा नहीं करें।
इस बैठक में बाल हितधारकों द्वारा बच्चों को समाजिक बुराई और नशाखोरी आदि आदतों से मुक्त करवाने की अपील की।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत हितधारकों की विशेष बैठक
