तीन पिस्टल सहित 18 अवैध हथियार बरामद
अलवर : राजस्थान के अलवर में जिला स्पेशल टीम भिवाड़ी एवं कोटकासिम थाना क्षेत्र की संयुक्त कार्रवाई में दो कुख्यात हथियार तस्कर को तीन पिस्टल सहित 18 अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। भिवाड़ी प्रभारी दारा सिंह के नेतृत्व में बीबीरानी- करवड़ रोड पर नाकाबंदी की गई। तिजारा-टिहली की तरफ से मुखबिर के बताए हुलिए अनुसार दो व्यक्ति बाइक पर आते दिखाई दिए जिन्होंने बीच में एक बैग रखा हुआ था। रुकने का इशारा करने पर उन्होंने बाइक को तेज भगाने की कोशिश की लेकिन हड़बड़ी में बाइक अनबैलेंस होकर खेतों में उतर गई।
पूछताछ में एक ने अपना नाम मनजीत सिंह जाति राय सिख निवासी भिंडूसी थाना तिजारा तथा दूसरे ने हेम सिंह उर्फ साका पुत्र चरण सिंह जाति गुर्जर निवासी टिहली थाना तिजारा बताया। तलाशी के दौरान पुलिस जाप्ता भौचक्का रह गया बैग में भारी मात्रा में हथियार भरे हुए थे जिसमें 3 अवैध पिस्टल 32 बोर, एक 12 बोर, 11 देसी कट्टे जिनमें से एक कट्टा 12 बोर,10 कट्टा 315 बोर 1 एयर गन, 315 बोर कारतूस 9 एमएम,एक 9 एमएम खाली मैगजीन जिनके लाइसेंस ले जाने की परमिशन ना होना बताया गया।
