गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के खेड़ली कस्बे के समोची रेल्वे फाटक के समीप आज एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक हीरालाल मीणा निवासी निठारी थाना मालाखेड़ा अलवर का रहने वाला है तथा वह खेड़ली थाना क्षेत्र के गांव सौखरी मे अपने ससुराल आया था और आज सुबह बिना कहे ही ससुराल से निकल आया। सुचना पर जीआरपी रेलवे पुलिस और आरपीएफ के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
पुलिस ने मृतक के आधार कार्ड पर मिले पते से परिजनों को सुचना दी जिस पर मृतक के ससुराल के लोग मौके पर पहुंचे तथा पुलिस द्वारा जांच शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *