नई दिल्ली। आस एक विश्वास फाउंडेशन द्वारा 12अप्रैल को मेडइनक्रॉउन पीरागढ़ी पश्चिम विहार में वैशाखी पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। संस्थापीका श्रीमती मोनिका गोयल निगम पार्षद वार्ड 48 द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसमें महिलाओं एवं बालिकाओं ने डांस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस कार्यक्रम में माननीय श्री दयानंद जी दिल्ली प्रांत कार्यकारिणी( आर एस एस) द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।इस अवसर पर दयानंद जी ने कहा है कि किसानो की फसल कटाई होकर घर पर आती है नई फसल की तैयारी होती है इस पर पूजा अर्चना की जाती है ।इस कार्यक्रम में 300 से ज्यादा महिलाओं बच्चों ने भाग लिया।

संस्था द्वारा डांस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं व बालिकाओं को उपहार दिए गए। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्षा योगिता सिंह एवं भाजपा दिल्ली प्रदेश के कोषाध्यक्ष श्री विष्णु मित्तल, महामंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह, माननीय श्री मुकेश जी उपस्थित थे। इसमें आए लोगों ने आस एक विश्वास फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्यक्रम की सराहना की। संस्थापिका श्रीमती मोनिका गोयल ने सबका धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में संस्था की सभी पदाधिकारी उपस्थित थी जिसमें बुलबुल साहनी, सुमन गुप्ता, रेखा अग्रवाल, प्रीति जैन, सुगंधा, शारदा अरोड़ा, पुष्पा बत्रा, सुनीता गुप्ता, मीनाक्षी पुरानी ,नैना भाटिया ,कमलेश कुमार, ममता गोयल, भारती कक्कड़, मीना अग्रवाल ,शगुन कंसल आदि।
