गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सर्किल क्षेत्र के थाना कर्मा में चला सघन कॉम्बिंग अभियान

सोनभद्र। उत्तरप्रदेश के तीन जिले अग्रगण्य रहे नक्सलियों की पैठ और कई संगीन मामलों के आपराधिक अंजाम देने में। उत्तरप्रदेश के सोनभद्र की सरहदें बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को सीधी स्पर्श करती हैं, इसीलिए बिहार , झारखण्ड से चंदौली, सटा जनपद मीरजापुर और सोनभद्र सूबे के नक्सली एरिया के रूप में पहले से चिन्हित रहा है लगायत छत्तीसगढ़ के।यद्यपि वर्तमान परिवेश में नक्सल प्रभावित इलाका अब रहा नहीं तथापि पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी कायम है इस परिप्रेक्ष्य में और चाकचौबंद व्यवस्था बनी रहती है प्रशानिक आला अफसरानों तक। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सक्रिय गतिशीलता हर जिम्मेदारियों के दृष्टिकोण से सार्थकता से फलीभूत होती दिख रही आम अवाम को जनपद की घोरावल सर्किल के क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने नक्सल बेल्ट में कई सघन कांबिंग कर्मा थाना इलाके के जंगलों में। थाना करमा के अंतर्गत ग्राम सरोली तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में एंटी नक्सल अभियान के तहत कांबिंग अभ्यास-अभियान चला। सरौली जिला मीरजापुर और चंदौली सीमा को छूता हुआ परिक्षेत्र है जिसका संदेश सोनभद्र की जद से तीनों नक्सली क्षेत्रों तक वाया वन प्रान्तर के जाता स्पष्ट दिखाई देता है। सघन कांबिंग अभियान से पूर्व उपस्थित पुलिस बल को एंटी नक्सल गतिविधियों एवं आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु ब्रीफ किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
सीओ ने गर्हित भाव से की गई कॉम्बिंग के अभ्यास के दौरान आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों एवं आवागमन के रास्तों में आने जाने वाले लोगों से भी शांति व्यवस्था बनाये रखने की संदेशात्मक अपील के साथ संदिग्ध व्यक्तियों तथा नक्सलियों आदि के विषय में पूछताछ की। कॉम्बिंग के जरिए जानकारी की गई और लोगों को जानकारी दी भी गई जिसमें आम जनों द्वारा शांति व्यवस्था एवं कुशलता के बारे में विधिवत सन्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *