बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के चोपना थाना क्षेत्र के टेमरूमाल में राजस्व अमले ने रेत का अवैध परिवहन करते 17 वाहन को जब्त कर थाने में खड़े करा दिए है। आधिकारिक जानकारी में नायब तहसीलदार चोपना महिमा मिश्रा ने आज बताया कि रेत के अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर ग्राम टेमरूमाल क्षेत्र से 17 ट्रक/डंपर अवैध रेत का परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर थाना चोपना में खड़े कराए हैं। जांच के दौरान उक्त वाहनों में रायल्टी दस्तावेज नहीं पाए जाने पर अवैध रेत परिवहन का प्रकरण तैयार कर शाहपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) को प्रस्तुत किया जा रहा है। नायब तहसीलदार ने बताया कि उक्त वाहनों में मालवर खदान से रेत लाने की जानकारी मिली है।
