गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नवविवाहित दंपत्ति ने फांसी लगायी

हरदोई : उत्तर प्रदेश मे हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक नवविवाहित दंपत्ति ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों की शादी को हुए अभी दो महीने से कम समय हुआ था। प्रथम दृष्टया घरेलू कलह के विवाद में दोनों की आत्महत्या की बात सामने आ रही है। उन्होने बताया कि मोहल्ला मलकंठ में देर रात नव दम्पति सुफील और उसकी पत्नी महजबी के शव कमरे में एक साथ लटके मुहल्ले में रहने वाले एक बच्चे को नजर आये। उसका शोर सुनकर सुफील की माँ ने जब कमरे में देखा तो दोनों कमरे के अंदर एक ही फंदे से लटके हुए थे।

दोनों का निकाह इसी साल 28 फ़रवरी को हुआ था और वह शुक्रवार को ही मजहबी को उसके मायके से लेकर अपने पुश्तैनी मकान पर आया था। पुलिस के मुताबिक प्रथमद्रष्टया दोनों के एक साथ फांसी लगाने की वजह घरेलू कलह सामने आ रही है फिलहाल परिवार के लोगो से बातचीत करके घटना की वजह जानने की कोशिश की जा रही है वही दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *