गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नदी में नहाने गए बालक की डूबने से मौत

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र के इंदुर्खी गांव में मामा के घर आए 12 वर्षीय एक बालक की सिंध नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रौन थाना क्षेत्र के इंदुर्खी गांव में इन दिनों श्रीमद्भागव कथा का आयोजन चल रहा है। इस भागवत कथा में शामिल होने के लिए रामपुरा जिला जालौन उत्तर प्रदेश का रहने वाला कन्हैया अपनी मां के साथ मामा के घर आया था। कल शाम को बालक नहाने के लिए सिंध नदी पर चला गया। वहां नहाते समय वह डूब गया और उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *