गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को जेल

जींद : हरियाणा में जींद जिले के सदर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को बंधक बना कर दुष्कर्म करने के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सदर थाना क्षेत्र की इलाका गांव की एक 15 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत आठ मार्च को जयवीर ने उसे अपने मकान में बुला लिया और कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
इसके बाद जयवीर की पत्नी सीमा ने उसे फोन कर अपने घर बुला लिया। जयवीर ने अपनी पत्नी के सामने ही उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद जयवीर की हरकतें बढ़ गई और उसे परेशान करना शुरू कर दिया। महिला थाना पुलिस ने लडक़ी की शिकायत पर जयवीर तथा उसकी पत्नी सीमा के खिलाफ बंधक बनाने, दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयवीर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *