गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा करती है जाति धर्म के नाम पर लडाने की साजिश

लखनऊ : अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार जाति-धर्म के मुद्दे पर आम जनता को लड़ाने की साजिश करती है। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बेलगाम हो गयी है। जनता से झूठे वादे करके सत्ता में आयी भाजपा सरकार को आम जनता, गरीबों और मध्यम वर्ग की चिंता नहीं है। आम जनता की जरूरत की चीजें मकान, रोटी, कपड़ा, दवा, पढ़ाई सब महंगी हो गयी है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेण्डर की कीमते पहले से ही आसमान पर है। अब खाने पीने की चीजों-दाल, चावल, आटा, तेल, दूध सब की कीमतें बढ़ गयी है। बच्चों की किताबें, स्टेशनरी, ड्रेस आदि सभी महंगी हैं। भाजपा सरकार ने बसों का किराया बढ़ा दिया है।
उन्होेने कहा कि भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई को रोकने में विफल है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार जाति-धर्म के मुद्दे पर आम जनता को लड़ाने की साजिश करती है। सरकार सभी मोर्चों पर विफल है। सरकार के पास जनता की समस्याओं पर कोई जवाब नहीं है। सरकार गरीबों और मध्यम वर्ग की जेब काट कर अमीरों और पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है। भाजपा की नीतियां पूंजीपरस्त है। सरकार बताए कि डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेण्डर का मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है। यादव ने कहा कि भाजपा जनता को धोखे पर धोखा दे रही है। जनता के सवालों से बचने के लिए कानून और संविधान की धज्जियां उड़ायी जा रहीं है। जनता नगर निकाय चुनाव में भाजपा से उसकी विफलताओं का हिसाब लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *