नई दिल्ली : उत्तरांचल हीरोज़ ने फुटबॉल दिल्ली बी-डिवीजन लीग में शनिवार को यंग बंगाल एसोसिएशन को 5-1 से परास्त कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दिन के अन्य मुकाबलों में ग्लोरियस एफसी ने गोल्डन स्टार्स को 3-2 से, ईव्स एफसी ने हंस क्लब को 1-0 से और यूनियन क्लब ने स्टेट बैंक को 1-0 से परास्त किया। अंबेडकर स्टेडियम पर शुक्रवार देर शाम दिल्ली कैंट, कॉसमॉस और कॉलेजियंस फुटबाल क्लब ने संघर्षपूर्ण मैचों में जीत दर्ज कर पूरे अंक अर्जित किये। कैंट ने एंडी हीरोज को 2-1 से, कॉसमॉस ने अशोका को भूपिंदर के गोल से 1-0 से और कॉलेजियंस ने कुशाग्र उप्रेती और साहिल के गोलों से रोहिणी एफसी को दो गोलों से हराया।
