गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आग लगने से छह भैसे जिंदा जलकर मरी

3 बुरी तरह घायल

अलवर : अलवर जिले नौगावा तहसील के गांव रूपबास में अज्ञात कारणों से आग लगने से लगभग 300 क्विंटल तूडे सहित छह भैसे जल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को अलीम एवं फजरू खान जाती मेव निवासी रूपबास के छप्पर जिसमे भैसे बंधी हुई थी, अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भयावह थी की तीन घरों में फैल गई। आग लगने से 9 भैसे जल गई जिसमे से छह भैंसो की मौत हो गई और तीन भैसे बुरी तरह घायल है। आग से घरों में रखा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने पानी की मोटरे चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। अग्निशमन यंत्र के मौके पर पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने में लगभग तीन घंटे लगे। सूचना पर मौके पर नौगावा थाना पुलिस, पटवारी , डाक्टर मौके पर पहुंचे और मौका मुआवना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *