गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोना, चांदी में तेजी

इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में मजबूती दर्ज की गई। इस दौरान सोना 1175 रुपये तथा चांदी 1200 रुपये महंगी बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 58825 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 60000 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 69800 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 71000 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 60200 नीचे में 58700 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 71200 तथा नीचे 69600 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2004 डॉलर तथा चांदी 2535 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *