गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेस्ट परफॉर्मेंस में 5 छात्राएँ पुरस्कृत

33 काॅलेज में बैजनाथ चौधरी गर्ल्स काॅलेज की छात्राएँ रही विजेता

संवाददाता /गौरवशाली भारत

नाँगल चौधरी। इंदिरा गाँधी विश्वविद्यालय में दिनांक 23 मार्च से 29 मार्च तक सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से संबंधित 33 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय की पाँच छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।

एनएसएस वालंटियर्स के बेस्ट परफॉर्मेंस को लेकर शनिवार को महाविद्यालय प्राचार्या डाॅ. अनिता तंवर ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। पुरस्कार सूची में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा विजय लक्ष्मी ने नुक्कड़ नाटक में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वहीं बीए प्रथम वर्ष की छात्रा लक्ष्मी ने वाद विवाद एवं रस्साकशी में प्रथम स्थान हासिल किया और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रियंका ने स्लोगन और पोस्टर मेकिंग में तृतीय स्थान हासिल किया तो वहीं, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नीरज ने श्रेष्ठ ग्रुप के कप में और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा करिश्मा ने डांस में भाग लिया।

एनएसएस की दोनों यूनिट की 5 छात्राओं के उम्दा प्रदर्शन पर काॅलेज प्राचार्या ने एनएसएस प्रभारी डाॅ. पूनम तंवर और सुशीला यादव को विशेष बधाई दी। जिनके निर्देशन में ये छात्राएं विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी कैम्प की प्रतिभागी बनी। इस अवसर पर काॅलेज स्टाॅफ़ के सभी सदस्यों ने छात्राओं के उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में डॉ. हरनाम, डाॅ. संतोष, डाॅ. ममता बायला, प्रवक्ता कुलदीप, रमन यादव समेत काॅलेज स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *