गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या

बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के दम्पति सहित चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों में दंपती, पुत्र और महिला शामिल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई। इस बीच पुलिस ने शक के आधार फिलहाल मृत गृहस्वामी के पुत्र को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने रविवार को बताया कि बड़ोखर बुजुर्ग गांव में लगभग 70 वर्षीय चुन्नू कुशवाहा और 65 वर्षीय पत्नी कैलाशिया, भाभी विजनिया (75) और आठ वर्षीय प्रियांशु की हत्या शनिवार देर रात किसी धारदार हथियार से की गई है।
सूचना की सूचना मिलते ही आज समस्त पुलिस अधिकारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों की मौजूदगी में डाग स्क्वायड और फील्ड यूनिट द्वारा घटना का विस्तृत निरीक्षण किया गया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत हुआ। घर में जबरदस्ती घुस कर घटना को अंजाम देने के सबूत नहीं मिले। मृतक के पुत्र की पिता से अनबन रहती थी। जिसके कारण उसकी पत्नी (पुत्र-वधू) दो वर्ष से अपने मायके में रह रही है मृतक का बेटा भी तीन दिन से घर से गायब था। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विस्तृत जांच शुरू की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *