गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में दो यातायात पुलिस अधिकारी निलंबित

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में दो यातायात पुलिस अधिकारियों को एक वीडियो में कथित तौर पर गैर-पेशेवर आचरण में लिप्त पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कश्मीर यातायात (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रविंदर पॉल सिंह ने अपने एक बयान में कहा कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से शनिवार को एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें यातायात ग्रामीण कश्मीर में तैनात एक यातायात पुलिस कर्मी को कथित तौर पर गैर-पेशेवर आचरण में लिप्त पाया गया ।
बयान में कहा गया कि जवाब में, एसएसपी ट्रैफिक रूरल द्वारा एक प्रारंभिक जांच का आदेश दिया गया था और जांच के दौरान, शामिल यातायात कर्मियों और उनके पर्यवेक्षक अधिकारी की ओर से घोर कदाचार का खुलासा हुआ है। बयान के अनुसार, दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और ट्रैफिक पुलिस लाइन ग्रामीण कश्मीर से संबद्ध कर दिया गया है, जहां दोनों के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी। अधिकारियों ने कहा,“जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस अपने कामकाज में व्यावसायिकता और सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के लिए प्रतिबद्ध है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *