गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फरार कुख्यात अपराधियों पर इनामी राशि में वृद्धि

जयपुर : राजस्थान सरकार ने प्रदेश के कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी पर इनामी राशि में वृद्धि की है। अब ऐसे फरार अपराधियों पर पुलिस महानिदेशक पांच लाख रूपए तक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) एक लाख रूपए तक, पुलिस रेंज महानिरीक्षक 50 हजार रूपए तक और जिला पुलिस अधीक्षक 25 हजार रूपए तक की इनामी राशि की घोषणा कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में इनामी राशि में वृद्धि के निर्देश दिए थे। इस निर्णय से आमजन की मदद से कुख्यात अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा। गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 के बाद इनाम राशि में अब बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले पुलिस महानिदेशक एक लाख, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक 50 हजार, पुलिस रेंज महानिरीक्षक 10 हजार एवं जिला पुलिस अधीक्षक पांच हजार तक की इनामी राशि की घोषणा कर सकते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *