गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कारगिल में गोला फटने से 1 की मौत, 2 घायल

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कारगिल में रविवार को गोला फटने से एक बच्चे की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि रविवार अपराह्न में एक गोला एक खेत में गिर गया और इसके बाद फट गया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जब गोला फटा तो बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने कहा, “पहले की रिपोर्टों से पता चलता है कि गोला कारगिल हवाई अड्डे के पास फटा था, लेकिन रिपोर्ट सही नहीं थी क्योंकि घटना हवाई अड्डे से बहुत दूर घटित हुई थी।” उन्होंने कहा कि यह एक पुराना बिना फटा गोला था, जो आज फट गया। उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मई से जुलाई 1999 तक कारगिल युद्ध तत्कालीन जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले में लड़ा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *