गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जोजिला दर्रे पर हिमस्खलन

पांच वाहन दबे, छह लोगों को बचाया गया

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-लद्दाख राजमार्ग पर जोज्जिला दर्रे पर रविवार को भीषण हिमस्खलन होने से कम से कम छह लोग बाल-बाल बच गये। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लद्दाख राजमार्ग पर जोजिला दर्रे पर शितानी नाला के पास चार ट्रक और एक निजी वाहन सहित कम से कम पांच वाहन हिमस्खलन की चपेट में आ गए। राहत की बात यह है कि इन वाहनों में सवार सभी यात्री और चालक सुरक्षित बच गए।
यात्री तथा चालकों को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि सभी छह चालकों और यात्रियों को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और स्थानीय पुलिस ने बचा लिया। यह घटना ऐसे समय में हुई जब जोजिला दर्रे में हल्की बर्फबारी हो रही थी। इस बीच, बीआरओ ने हिमस्खलन वाली सड़क को यातायात के लायक बनाने के लिए अपने आदमियों और मशीनरी को लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *