गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जुल्म-अत्याचार के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ेंगे

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम जुल्म-अत्याचार के खिलाफ जनता की आवाज और उम्मीद बनकर आखिरी सांस तक लड़ेंगे। केजरीवाल रविवार को सीबीआई दफ्तर जाने से पहले राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को नमन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जुल्म-अत्याचार के खिलाफ जनता की आवाज और उम्मीद बनकर आखिरी सांस तक लड़ेंगे।
हम अन्याय और ज़ुल्म के खिलाफ सत्य के रास्ते पर हैं। अंत में जीत सत्य की ही होगी। देश में कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें हैं, जो नहीं चाहती हैं कि देश में स्कूल-अस्पताल बने, गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और भारत दुनिया का नंबर-1 देश बने। इन राष्ट्र विरोधी ताकतों से कहना चाहता हूं कि जितनी मर्जी परेशान कर लें, लेकिन अब भारत रूकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत एक महान देश है। 75 साल के बाद भारत की राजधानी दिल्ली में एक सरकार आई, जिसने देश में एक उम्मीद पैदा की। आजादी के 75 साल बाद पहली बार दिल्ली में स्कूल अच्छे बनने लगे, बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी। गरीबों को अच्छा इलाज मिलने लगा, सड़कें ठीक होने लगीं, बिजली 24 घंटे आने लगी। दिल्ली में एकदम से चौतरफा विकास होने लगा। ऐसा विकास देश के लोगों ने 75 साल के इतिहास में किसी भी पार्टी की सरकार में नहीं देखा था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की तरक्की को देखकर पूरे देश को एक उम्मीद जगी कि दिल्ली का विकास हो सकता है तो बाकी भारत का भी हो सकता है। पूरे देश को एक उम्मीद जगी कि भारत दुनिया का नंबर-1 देश बन सकता है। लेकिन देश के अंदर कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें हैं, जो भारत की तरक्की नहीं चाहती हैं। 75 साल से इन्हीं राष्ट्र विरोधी ताकतों ने देश को जकड़ कर रखा है।अब भारत तरक्की करेगा, अब भारत आगे बढ़ना चाहता है। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, ‘आपÓ के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व राघव चड्ढा, कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन समेत कई नेता भी साथ रहे जिन्हें दिल्ली पुलिस ने लोधी रोड पर सीबीआई दफ्तर से पहले ही रोक लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *