गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

निगम क्लर्क 4000 रिश्वत लेता गिरफ्तार

चंडीगढ़ : हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने फरीदबाद नगर निगम के एक क्लर्क को 4000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने सोमवार को यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि आरोपी निगम की संजीत हाउस टैक्स शाखा में तैनात है तथा वह सम्पत्ति आईडी बदलने के लिये रिश्वत ले रहा था। दबुआ कालोनी निवासी ने ब्यूरो काे शिकायत दी थी कि उसने उक्त क्लर्क के समक्ष सम्पत्ति आईडी बदलने के लिये आवेदन किया लेकिन उसने सरकारी काम के लिये रिश्वत की मांग की। वहीं ब्यूरो ने शिकायत प्राप्त होने के बाद जाल बिछा कर आरोपी को रिश्वत की रकम लेने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ ब्यूरो के फरीदाबाद थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *