गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ काॅलेज में लेक्चर

अभियान के ब्रांड एंबेसडर ने दिया छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सत्य-संस्कार का संदेश

प्राचार्या ने काॅलेज मोमेंटो से किया सम्मानित

कपिल शर्मा ¦ गौरवशाली भारत

नाँगल चौधरी | बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत एक विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य वक्ता स्वरूप अभियान के ब्रांड एंबेसडर डाॅ. घनश्याम दास शर्मा ने कार्यक्रम में शिरकत किया। काॅॅॅलेज प्राचार्या डाॅ. अनिता तंवर की अध्यक्षता में आयोजित विशेष व्याख्यान में मुुख्य अतिथि ने छात्राओं को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान से संबंधित जानकारी दी।

अभियान के ब्रांड एंबेसडर ने छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सत्य-संस्कार का संदेश दिया। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ अच्छे स्वास्थ्य संबंधी आदतें, स्वच्छ खान-पान और नैतिक शिक्षा व अच्छे आचरण संबंधी बात बताई साथ ही छात्राओं को सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। डॉ. घनश्याम दास ने महिला सशक्तिकरण एवं कौशल गतिविधियों लेकर जागरूक किया। साथ ही लक्ष्य प्राप्ति में कठिन परिश्रम की राह पर चलने के लिए अग्रसर किया। स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हुए उन्होंने जंक फूड का सेवन न करने की सलाह दी और मोबाइल फोन का सीमित प्रयोग करने के लिए अपील की।

कार्यक्रम व्याख्यान समापन में वूमेन सेल इंचार्ज डॉ. पूनम तंवर एवं काॅलेज प्राचार्या डॉ. अनीता तँवर ने भी छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के केंद्र बिंदु का धन्यवाद करते हुए काॅलेज प्राचार्या ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस लेक्चर में डॉ. मनोज कुमार, डाॅ. प्रदीप, प्रवक्ता कुलदीप उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *