25 मलबे में दबे, 120 मजदूरों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई
करनाल। हरियाणा के करनाल में मंगलवार तड़के 3: 30 बजे शिव शक्ति राइस मिल की तीन मंजिला इमारत ढह गई। इसके मलबे में दबकर 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 120 मजदूरों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। तरावड़ी की शिव शक्ति राइस मिल की इस इमारत में करीब 200 मजदूर रहते थे। इनमें से कुछ रात को काम पर गए हुए थे। बाकी इमारत में सो रहे थे। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक मरने वाले मजदूर बिहार के अररिया, बेगूसराय, खगड़िया और समस्तीपुर के रहने वाले हैं।
करनाल में तीन मंजिला राइस मिल ढही, 4 की मौत
