गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार ट्राला से टकरायी, तीन की मौत

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक कार ट्राला (ट्रक) से पीछे टकरा गयी, जिससे कार सवार तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के सरदारपुर थाना क्षेत्र के अहमदाबाद-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग के भोपावर चौराहे पर तड़के एक कार पीछे से ट्राला में जा घुसी और कुछ दूरी तक कार ट्राला में फंसकर घिसटती रही। बाद में ट्राला को रुकवाया गया। दुर्घटना में कार सवार तीनों लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान प्रथम गर्ग (27) संदीप राठौर (28) और अक्षय त्रिवेदी (27) के रूप में हुयी है। मृतकों में दो धार जिले के सरदारपुर और एक राजगढ़ का निवासी बताया गया है। कार सवार तीनों लोग अपने घर लौट रहे थे, तभी वह हादसा का शिकार हो गए। दुर्घटना के बाद ट्राला का चालक मौके पर फरार हो गया। पुलिस ने ट्राला को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *