अजमेर । राजस्थान सरपंच संघ ने आगामी 23 अप्रैल से पंचायतों में तालाबंदी की घोषणा की है और पंचायतों के बकाया 4 हजार करोड़ जारी करने की मांग की है। अजमेर में आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर सरपंच संघ ने मुख्यमंत्री तथा पंचायती राज मंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि सरपंच संघ पिछले कुछ महिनों से राज्य में आन्दोलन कर अपनी मांग के लिए प्रयास कर रहा है लेकिन सरकार पर जूं नहीं रेंग रही है। ज्ञापन में पिछले वित्तीय वर्ष के बकाया चार हजार करोड़ रुपये जारी करने की मांग को पूरख नहीं करने की स्थिति में 23 अप्रैल से राज्य की सभी पंचायत में तालाबंदी की जायेगी। सरपंच प्रतिनिधि ने मीडिया को दिये बयान में कहा कि 24 अप्रैल से सरकार के शुरू हो रहे मंहगाई राहत शिविरों का भी सरपंच संघ बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करेगा। उल्लेखनीय है कि आज पूरे राज्य में सरपंच संघ की ओर से जिले के कलेक्टरों को उक्त आशय का विरोध में ज्ञापन दिये हैं।
