शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर जिले के रोजा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिर कर दो युवकों की मौत हो गई। मृतक कानपुर के निवासी थे। शाहजहांपुर जीआरपी प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि रोजा रेलवे स्टेशन तेल डिपो के पास दो शव पड़े होने की सूचना जीआरपी पुलिस मिली थी। शवो की पहचान कर उनके घरों पर सूचना भेज दी गयी है। मृतक अमित कुमार (32) लेबर कालोनी विष्णुपुरी कानपुर और विक्रम सिंह (42) निवासी विष्णुपुरी,नवाबगंज कानपुर का निवासी था।
