मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत पड़ने और घरेलू शेयर बाजार में लगातार जारी गिरावट से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 20 पैसे लुढ़ककर 82.25 रुपये प्रति डॉलर रह गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.05 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे फिसलकर 82.10 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली होने से 82.25 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया और इसी स्तर पर बंद भी हुआ। हालांकि आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली से यह 82.07 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा।
