गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भदोही में बाइकों की भिड़ंत, एक मरा

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बुधवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जंगीगंज -धनतुलसी मार्ग पर बनकट गांव स्थित बरम बाबा मंदिर के पास दो बाइकों की आमने सामने हुई सीधी भिड़ंत में इटहरा निवासी सुनील कुमार (19) की मौत हो गयी जबकि बाइक पर बैठा उसका साथी बाबा (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार बनकट गांव निवासी सचिन मिश्रा( 22 वर्ष) को भी गंभीर चोटें आई हैं जिसका इलाज प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *