गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना : छह जिलों में खराब मौसम के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, महबूबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा और जनगांव जिलों में गुरुवार को गर्जन तर्जन के साथ तूफान आने की आशंका है जिसमें हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे तक रहने की आशंका हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कुछ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार से अगले सोमवार तक हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के अनुमान हैं। राज्य के अधिकांश स्थानों पर बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक दर्ज किया गया। मौसम एजेंसी के अऩुसार, आदिलाबाद में कल सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *