भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में एक मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रौन थाना क्षेत्र के मछंड में छह साल का बच्चा एकांश का शव कल रात पड़ोसी के कूलर में मिला। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच किया जा रहा है। बताया गया कि एकांश कोचिंग के लिए कल निकला था। जब वापस घर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरु कर दी। पता चला कि एकांश पड़ोस के घर में देखा गया। परिजनों ने वहाँ देखा कि एकांश को कूलर में गले में रस्सी बांध कर रखा गया था। एकांश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में संतोष, अनीता, खुशी, उदित चैरसिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में लिया है। बालक की हत्या को लेकर मछण्ड में तनावपूर्ण स्थिति को लेकर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।
