गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

50 लीटर अवैध शराब समेत तस्कर गिरफ्तार

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले की थाना दक्षिण पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुरुवार को एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 50 लीटर अवैध शराब बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार उपनिरीक्षक अमित त्यागी हेड कांस्टेबल वीरेश कुमार कांस्टेबल राहुल पाठक मुस्ताबाद चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को प्लास्टिक की कैन ले जाते देखा। पुलिस के टोकने पर वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से 25 – 25 लीटर की दो केन बरामद की। उसमें शराब भरी हुई थी। पुलिस उसके बारे में तहकीकात कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *