गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पत्नी की हत्या करने का आरोपी पति गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के कनेरा थाना क्षेत्र में चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि कनेरा थाने के पीलखेड़ी निवासी बालकिशन अहीर द्वारा थाने पर दी गई रिपोर्ट अनुसार उसके छोटे भाई मुकेश ने बीती रात अपनी पत्नि योगिता के साथ मारपीट की थी। जिसके संबंध में रात को करीब बारह बजे के लगभग मिली सुचना पर मुकेश के घर पर जाकर देखा तो मुकेश की पत्नि योगिता का शव उसके कमरे में नीचे पडी थी और योगिता के शरीर पर मारपीट तथा चोट के निशान थे। जबकि पति मुकेश मौके से भाग गया था।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए थानाधिकारी घेवरचन्द आरोपी मुकेश को मुखबीर की सुचना पर घाटारानी के जंगल से गिरफतार कर लिया। मुकेश अहीर घटना के बाद से ही घर से फरार हो घाटारानी के जंगल मे छुपा हुआ था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका होने के कारण उसके साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया जिससे अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *