गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बुलंदशहर में शातिर बदमाश गिरफ्तार

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद दस हजार रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि 20/21 अप्रैल की रात पुलिस ग्राम ढकौली को जाने वाले रास्ते पर वाहनो की चेकिंग में व्यस्त थी कि एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया तो वह बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर काली नदी पुल के समीप कच्चे रास्ते पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। बदमाशों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।
उन्होने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान फैजान उर्फ चुनमुन के रूप में हुई हैं जो शातिर चोर है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। उस उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *