गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस-नक्सली मुठभेड़, नक्सली आगजनी

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में आज पुलिस नक्सली मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के घायल होने का दावा किया गया है। इलाके में अभी भी सर्चिंग जारी है। सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि कोंटा थाने के अंतर्गत भेलकोचा तोंगपाल क्षेत्र में नक्सली कमांडर होने की सूचना मिली थी जिसमें आज सबेरे कोंटा थाने से स्पेशल टास्क फोर्स जिला रिजर्व पुलिस के जवान नक्सली विरोधी अभियान में निकले थे। शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह बंडाकनईगुड़ा के समीप रोड पर घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी की। दोनों ओर आधे घंटे तक गोलीबारी हुई, जबरदस्त गोलीबारी को देखते हुए नक्सली भाग खड़े हुए, घटना स्थल पर सर्चिग के दौरान काफी मात्रा में नक्सलियों के खून के धब्बे दिेखे इससे ऐसा लगता है कि चार-पांच नकसलियों के घायल होने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि इस इलाके में सर्चिंग जारी है। पुलिस दल पूरी तरह सुरक्षित है, जवानों का दल वापस आने पर विस्तृत जानकारी दी जायेगी। इधर बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में आज तड़के नक्सलियों ने उत्पात मचाते हुए एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया है। इसके साथ ही नक्सलियों ने मौके पर पर्चा भी फेंका है। इस घटना की जिम्मेदारी नक्सलियों के पूर्व बस्तर डिवीजन कमिटी ने ली है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि नारायणपुर जिले के स्थित आमदाई घाटी में स्थित निक्को माइंस में यह ट्रक लगी हुई थी। और उसी मार्ग में चल रही थी। इसी दौरान आज सुबह तड़के करीबन 3 से 4 बजे के बीच नक्सली सड़क पर पहुंच गए। इसके बाद नक्सलियों ने वहां से गुजर रहे एक ट्रक को रोककर उसमें आग लगा दी। आग लगाने के बाद नक्सलियों ने वहां पर्चा भी फेंका है। इस पर्चे में नक्सलियों ने आमदाई घाटी में स्थित निक्को कंपनी को बंद करने की बात कही है। इस मामले की पुष्टि करते हुए नारायणपुर एएसपी हेमसागर सिदार बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल के जवानों को मौके पर के लिए रवाना कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *