गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में तेजी जारी

मुंबई : विदेशी बाजारों के कमजोर रुझान के बावजूद स्थानीय स्तर पर एफएमसीजी, आईटी और टेक समेत सात समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी तेजी जारी रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 22.71 अंक बढ़कर 59655.06 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 0.40 अंक की मामूली बढ़त के साथ 17624.05 अंक पर सपाट रहा। वहीं, बीएसई का मिडकैप 0.36 प्रतिशत टूटकर 24,844.97 अंक और स्मॉलकैप 0.27 प्रतिशत उतरकर 28,234.26 अंक पर आ गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3599 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1913 बिकवाली जबकि 1548 में लिवाली हुई वहीं 138 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 26 कंपनियां लाल जबकि शेष 24 हरे निशान पर रही। बीएसई के सात समूहों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान ऊर्जा 0.11, एफएमसीजी 0.83, हेल्थकेयर 0.21, आईटी 0.61, दूरसंचार 0.59 और टेक समूह के शेयर 0.49 प्रतिशत चढ़ गए जबकि शेष समूहों में 2.07 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटेन के एफटीएसई में 0.36 प्रतिशत की बढ़त को छोड़कर शेष में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान जर्मनी का डैक्स 0.13, जापान का निक्केई 0.33, हांगकांग का हैंगसेंग 1.57 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.95 प्रतिशत उतर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *