गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कच्छ में अवैध शराब बरामद

गांधीधाम : गुजरात में कच्छ जिले के अंजार क्षेत्र में शुक्रवार को 39 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद की गयी। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर गांधीधाम-मुंद्रा राजमार्ग पर अंजार बायपास के निकट एक ढाबा की पार्किंग में खड़े एक कंटेनर की तलाशी ली गयी। इस दौरान उसमें से अवैध शराब और बीयर की कुल 30,967 बोतलें, एक मोबाइल फोन, 130 रुपये नकद और कंटेनर जब्त करके कंटेनर चालक को पकड़ लिया गया। जब्त शराब की कीमत 39,76,700 रुपये, मोबाइल की कीमत 5,000 रुपये और कंटेनर की कीमत 10,000,00 रुपये आंकी गयी है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजस्थान के बाड़मेर निवासी रूगाराम जाखड (30) के रूप में की गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *