गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

संभल : उत्तर प्रदेश में संभल जिले के बहजोई क्षेत्र में पुलिस ने एक हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुये एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। अवैध शस्त्र फैक्ट्री से कई बने और अधबने हथियार एवं उपकरण बरामद किये गये हैं। बहजोई के पुलिस क्षेत्राधिकारी ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के अंतर्गत के ग्राम किसोली के जंगल में एक ट्यूबवेल पर छापा मारकर ग्राम किसोली निवासी रामगोपाल को अवैध शस्त्र बनाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने छह तमंचे, एक कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण आदि बरामद किए हैं। रामगोपाल पर विभिन्न थानों में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *